फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों के लिए अवकाश कैलेंडर जारी, माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में अगले साल होगी 235 दिन पढ़ाई

Wed, 23 Dec 2020 09:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में 2021 में 235 दिन पढ़ाई होगी। वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश 21 मई से 30 जून तक होगा। 365 दिन में से 15 दिन विभिन्न प्रकार के अवकाश रहेंगे। विभाग ने बुधवार को विद्यालयों के लिए 2021 का अवकाश कैलेंडर जारी किया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालयों में कार्यरत विवाहित महिलाओं को करवा चौथ का अवकाश दिया जाएगा। स्थानीय अवकाश जिलाधिकारी की ओर से निर्धारित किया जाएगा। राष्ट्रीय पर्वों पर शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 का आयोजन 15 दिन में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 2020 में विद्यालयों में 231 दिन पठन-पाठन के लिए निर्धारित किए गए थे।

 
विज्ञापन

ये रहेंगे अवकाश

14 जनवरी - मकर सक्रांति
 20 जनवरी - गुरु गोविंद सिंह जयंती
 26 जनवरी - गणतंत्र दिवस
 16 फरवरी - बसंत पंचमी
 26 फरवरी - मो. हजरत अली का जन्म दिन
27 फरवरी - संत रविदास जयंती
 11 मार्च- महाशिवरात्रि
 28 मार्च - होलिकादहन
29 मार्च - होली
2 अप्रैल - गुड फ्राइडे
5 अप्रैल - ईस्टर मनडे
14 अप्रैल- डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
21 अप्रैल - राम नवमी
25 अप्रैल - महावीर जयंती
14 मई - ईद-उल-फितर
21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश
21 जुलाई- बकरीद
15 अगस्त - स्वाधीनता दिवस
19 अगस्त - मोहर्रम
22 अगस्त - रक्षाबंधन
30 अगस्त - जन्माष्टमी
19 सितंबर - अनंत चतुर्दशी
28 सितंबर - चेहल्लुम
2 अक्तूबर - महात्मा गांधी जयंती
14 अक्तूबर - महानवमी
15 अक्तूबर - दशहरा
19 अक्तूबर - बारावफात
3 नवंबर - नरक चतुर्दशी
4 नवंबर - दीपावली
5 नवंबर - गोवर्धन पूजा
6 नवंबर - भैया दूज एवं चित्रगुप्त जयंती
19 नवंबर - गुरुनानक जयंती
24 नवंबर - गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस
25 दिसंबर - क्रिसमस डे
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें