फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मार्च से होली स्पेशल बसें चलाने की तैयारी पूरी, हर आधे घंटे में मिलेगी सुविधा

Sun, 21 Mar 2021 11:52 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने होली पर स्पेशल बसें चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। इन बसों का संचालन 22 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक किया जाएगा। लखनऊ और दिल्ली से यात्रियों को हर आधे घंटे पर बस सुविधा मुहैया होगी।

विज्ञापन


यात्री एसी बस की सीट भी बुक करा सकते हैं मगर, पहले से एसी बस में सीट आरक्षित कराने पर कोई छूट नहीं पाएंगे। इस संबंध में प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों को सर्कुलर भेज कर बस संचालन के आदेश दिये हैं।
 
उधर, निगम के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आठ बड़े और 14 छोटे रूट की पहचान की गई जिन पर 310 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, इनमें 43 एसी बसें शामिल हैं। ऑनलाइन सिस्टम पर दिल्ली, बिहार, जयपुर, उत्तराखंड व पंजाब की ओर जाने वाली होली स्पेशल बसों का ब्योरा फीड कर दिया गया है। यानी यात्री चाहे तो ऑनलाइन अथवा बस अड्डे के टिकट काउंटर से एडवांस में सीट का टिकट ले सकते हैं।
विज्ञापन


लखनऊ के चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से हर आधे घंटे के बाद होली स्पेशल बसें रवाना की जाएंगीं। इनमें से आलमबाग से  दिल्ली, गया, देहरादून, जयपुर, मथुरा, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज की बसें भी मिलेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें