फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होली स्पेशल बसें, ट्रेनों में एक्स्ट्रा बोगियां

Wed, 12 Mar 2014 12:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
होली स्पेशल बसों का संचालन आज से शुरू हो गया है। आलमबाग अड्डे से गोरखपुर एवं डुमरियागंज के लिए अतिरिक्त आठ बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि अब तक आलमबाग व गोरखपुर के बीच 14 और आलमबाग एवं डुमरियागंज के बीच 2 बसों का संचालन हो रहा था।

लेकिन बुधवार से गोरखपुर रूट पर 20 और डुमरियागंज पर बसों की संख्या 5 हो जाएगी। इसी प्रकार आलमबाग से दिल्ली के बीच 3 बसों का संचालन होता था।

बुधवार से इनकी संख्या पांच हो जाएगी। आलमबाग अड्डे पर यात्रियों की संख्या अधिक होने पर इन रूट के साथ ही अन्य रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

कैसरबाग अड्डे से भी बहराइच, गोंडा, फैजाबाद, हरदोई व बलरामपुर रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन गुरुवार से शुरू हो जाएगा।

आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित ने बताया कि होली के चलते गुरुवार रात 10:30 बजे से दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त वॉल्वो चलेगी।

इस वॉल्वो के संचालन से लखनऊ व दिल्ली के बीच चलने वाली वॉल्वो की संख्या 5 हो जाएगी।
Trending Videos

जीपीएस से निगरानी

होली पर चलने वाली बसों की निगरानी की जाएगी। ड्राइवर बेवजह बस को ढाबे या फिर अन्य जगह पर रोकेंगे तो उनसे जवाब-तलब किया जाएगा।

बस में लगे जीपीएस के सहयोग से हेल्पलाइन के कर्मचारी व संचालन इकाई के अधिकारी निगरानी करेंगे। फिलहाल इस सिस्टम का ट्रायल होगा।

इसकी जिम्मेदारी आईटी कंपनी ट्राइमेक्स को सौंपी गई है। जीपीएस के सहारे बस की लोकेशन का विवरण एलसीडी पर भी देखने को मिलेगा।

दिल्ली से पूर्वांचल के लिए कल से सीधी बसें

परिवहन निगम की होली पर्व को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। यात्रियों को दिल्ली से पूर्वांचल के जिलों के लिए एक हजार बसें चलेंगी।

यहीं नहीं दिल्ली, कानपुर व लखनऊ से अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। यह सुविधा 20 मार्च तक रहेगी। होली के दौरान दिल्ली, कानपुर, मेरठ व लखनऊ से एक हजार से अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।

दिल्ली से वाराणसी, जौनपुर, इलाहाबाद, गाजीपुर, देवरिया, मऊ, बलिया,बस्ती व आजमगढ़ के लिए सीधी बसें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां

रेलवे ने होली पर भीड़ को देखते हुए कई ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने का निर्णय लिया है।

जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि 15008 लखनऊ जंक्शन-मंडुआडीह कृषक एक्सप्रेस में 14 एवं 15 मार्च को लखनऊ जंक्शन से शयनयान श्रेणी के 2 और एसी तृतीय की एक बोगी लगेगी।

ट्रेन 15007 मंडुआडीह-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस में 15 एवं 16 मार्च को मंडुआडीह से शयनयान श्रेणी की दो एवं एसी तृतीय की एक बोगी लगेगी।

15008 कृषक एक्सप्रेस में 13 मार्च को लखनऊ जंक्शन से शयनयान श्रेणी की दो और 15007 कृषक एक्सप्रेस में 14 मार्च को मंडुआडीह से शयनयान श्रेणी की दो बोगियां लगेंगी।

ट्रेन 15009 चित्रकूट एक्सप्रेस में 13 से 15 मार्च तक लखनऊ जंक्शन से शयनयान श्रेणी की एक और 15010 चित्रकूट एक्सप्रेस में 14 से 16 मार्च तक जबलपर से शयनयान श्रेणी की एक बोगी लगेगी। ट्

रेन 15204 लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस में 14 मार्च को लखनऊ जंक्शन से शयनयान श्रेणी एवं साधारण द्वितीय श्रेणी की 01-01 बोगी लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें