मुमताज खान को किया गया सम्मानित।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ कैंट की रहने वाली भारतीय हॉकी जूनियर टीम की स्टार खिलाड़ी मुमताज खान को छावनी परिषद प्रशासन ने सम्मानित किया। वो अगले सितंबर में अर्जेंटीना में होने वाले जूनियर ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेंगी।
मुमताज अपने छह भाई-बहनों में चौथे नंबर पर हैं। मुमताज के पिता हफीज खान और मां कैसर जहां लखनऊ के तोपखाना बाजार में ही सब्जी बेचते हैं। उन्हें मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर प्रवेश पुरी सम्मानित किया। मुमताज की आगे की पढ़ाई भी छावनी परिषद ही कराएगा।
मुमताज को हॉकी में बचपन से ही रुचि थी। जिस पर पिता ने उनका पूरा सहयोग करते हुए वर्ष 2014 में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दाखिला करवाया। जिसके बाद मुमताज ने तीन बार स्टेट लेवल की सीनियर और तीन बार जूनियर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा साबित की।
मुमताज हॉकी की सेंट्रल फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं और अब तक पांच अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। उन्होंने 2016 में थाइलैंड के एशिया कप, वर्ष 2017 में आस्ट्रेलिया और वर्ष 2018 में नीदरलैंड और बेल्जियम जूनियर हॉकी में हिस्सा लिया।