फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एचके इंफ्राविजन कंपनी का एजेंट गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। सैन्यकर्मियों को जमीन का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने वाली एचके इंफ्राविजन कंपनी के एजेंट को मोहनलालगंज पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस कंपनी के डायरेक्टर, उसके भाई व दो अन्य लोगों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बलिया के बांसडीय निवासी ओमकार नाथ है। आरोपी ही लोगों को झांसे में लेकर उन्हें फर्जी नक्शा दिखाता था। फिर कंपनी में प्लॉट बुक कराने के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठ लेता था। 2019 में बिहार के सिवान निवासी अभिषेक सिंह से आरोपी ने दस लाख रुपये ऐंठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें