फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तब कहते थे मार दो अब मार दिया है तो जेल चलो, साथ में रहना’

Wed, 04 Nov 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के नरही में रविवार सुबह सपा पार्षद बंटू यादव को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर शिव यादव खुद को बेकुसूर बताकर गिड़गिड़ा रहे वैष्णव को लॉकअप में फटकारता और समझाता रहा। बोला कि तुम भी तो कहते थे बहुत बेइज्जती हो रही है मार दो, अब मार दिया तो रो क्यों रहे हो?
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने वैष्णव को उसकी कॉल डिटेल दिखाते हुए रविवार को शिव से 26 बार मोबाइल पर बात की वजह पूछी तो वह हड़बड़ा गया।

बंटू यादव पर कातिलाना हमले में नामजद नरही निवासी वैष्णव पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद से खुद को बेकुसूर बताकर राजनीतिक विद्वेष में फंसाए जाने की बात कही। एसएसपी व मीडिया के सामने भी गिड़गिड़ाया। चीखकर कहा कि बंटू के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में था।

इसके चलते फर्जी आरोप लगाकर जेल भेजा जा रहा है। फजीहत होते देख एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने इंस्पेक्टर हजरतगंज को गहन छानबीन करके ही वैष्णव को जेल भेजने के आदेश दिए। दोनों आरोपियों को लॉकअप में बंद करने के साथ पुलिस टीम कॉल डिटेल खंगालने व इलाके के लोगों से तहकीकात में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मेरे प‌िता को भी पकड़ेगी पुल‌िस’

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लॉकअप में रो रहे वैष्णव को सोमवार रात शिव यादव ने फटकार लगाई। बोला कि तब कहते थे बंटू ने जीना हराम कर दिया है। बहुत अपमान कर रहा है। मार दो और अब जब मार दिया तो रो क्यों रहे हो?

फिर समझाया कि मेरे पिता बद्री को भी नामजद किया गया है, जबकि गोली सिर्फ मैने मारी थी। पुलिस मेरे पिता को भी पकड़ेगी। मैने पुलिस अफसरों को सच बता दिया। अब हवालात में रात काटो और सुबह जेल चलो। वहां साथ में रहना।

इसके बाद भी वैष्णव को थाने में अन्य लोगों के आगे गिड़गिड़ाते देख सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने कॉल डिटेल को आधार बनाकर पूछताछ शुरू की। बोले कि रविवार सुबह 11:30 से 11:45 बजे के बीच बंटू को गोली मारी गई।

इस दिन वैष्णव व शिव यादव के बीच 26 बार मोबाइल फोन पर बात हुई। वारदात के दौरान दोनों का लोकेशन एक साथ था। हिस्ट्रीशीटर शिव यादव से बातचीत का ब्यौरा पूछा तो वैष्णव हड़बड़ाने लगा।

बता दें कि बीते रविवार लखनऊ में हजरतगंज के नरही  पार्षद अतुल उर्फ बंटू यादव को भीड़ के बीच गोली मार दी गई थी। आरोपी अतुल यादव को गोली मारकर भाग गए थे।

फरार हिस्ट्रीशीटर शिव यादव को पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचे के साथ सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया था। उसके साथ एक अन्य नामजद आरोपी वैष्णव को भी पकड़ा गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें