विधायक को सम्मानित करते मुस्लिम समुदाय के लोग
- फोटो : amar ujala
अयोध्या के गोसाईगंज परिक्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए ग्राम बेलवारी खान के हिंदुओं ने मुस्लिमों को कब्रिस्तान के लिए जमीन दान में दी है। इसके लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू का आभार जताया। भूमि दान करता रीपदांद महाराज ने बताया कि सैकड़ों वर्षों से गोसाईगंज नगर व आसपास के मुसलमान उक्त भूमि को कब्रिस्तान के रूप में उपयोग करते आए हैं।
बताया कि हम लोगों ने अपने पूर्वजों के दिए गए वचन को निभाते हुए खतौनी में चले आ रहे अपने मालिकाना हक को समाप्त करते हुए मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी के पक्ष में पंजीकृत दान पत्र लिख दिया जाता है। कब्रिस्तान कमेटी के पक्ष में पंजीकृत दान पत्र लिख दिया है।
कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष मो.वैस अंसारी ने इसके लिए विधायक का आभार जताया।