फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा ने कमलेश तिवारी को घोषित किया ‘हिंदूरत्न’, मोहल्ले का नाम बदलने की मांग

Wed, 23 Oct 2019 12:43 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भारत रक्षा मंच। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदण्डीजी महराज ने महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी को ‘हिंदूरत्न’ घोषित किया है। साथ ही कमलेश तिवारी के मोहल्ले का नाम ‘कमलेश नगर’ करने की मांग की है।

विज्ञापन


प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने बताया कि परिवार की मांगों को लेकर उन्होंने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार मृत्युजंय कुमार से मुलाकात भी की।

प्रवक्ता ने बताया कि महासभा 24 अक्टूबर को श्रद्धांजलि सभा करेगी। महासभा की मांग है कि स्व. तिवारी की मूर्ति लगाने के साथ परिवारीजनों को 1 करोड़ रुपये की मदद दी जाए। साथ ही उनके पुत्र को सरकारी नौकरी देने, लखनऊ में सरकारी आवास देने का वादा तुरंत पूरा किया जाए।
विज्ञापन


इस बीच, तिवारी के हत्यारों की गिरफ्तारी और उन्हें मृत्युदंड दिलाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी किया गया। भारत रक्षा मंच व शिवसेना ने प्रदर्शन किया। भारत रक्षा मंच के संगठन मंत्री आशीष कुमार शुक्ल के अनुसार मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में तिवारी के परिवार को 5 करोड़ रुपये की मदद सहित अन्य कई मांगें की गई हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

सीबीआई जांच की मांग

हिंदूवादी संगठनों के नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने और तिवारी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने और घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है। आशंका जताई गई है कि कमलेश तिवारी की हत्या का सीधा संबंध श्रीराम जन्मभूमि पर आने वाले फैसले से है।

हिंदू विरोधी ताकतों ने हिंदुओं में दहशत फैलाने के लिए तिवारी की नृशंस हत्या की है। ज्ञापन देने वालों में सतीश मिश्र, अंकित शर्मा, प्रेमा कश्यप व स्वामी गोपालानन सहित अन्य कई लोग शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें