प्रधानमंत्री के करीबी उद्यमी और हैदराबाद की मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के नवनियुक्त कुलपति जफर सरेशवाला बृहस्पतिवार को मुस्लिम शिक्षा के गढ़ नदवा कॉलेज पहुंचे। वहीं, उन्होंने मोहम्मद इलियास के बयान पर कहा कि हिंदू और इस्लाम में काफी समानता है।
मुसलमानों में नरेंद्र मोदी के पक्ष में हवा बनाने के मकसद से आए सरेशवाला ने नदवा के सरपरस्त और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी के साथ मजहबी और सियासी मसलों पर चर्चा की।
उन्होंने भरोसा दिया कि वक्फ कानून में संशोधन, मुसलमानों की सुरक्षा व शिक्षा के अधिकार मामलों से प्रधानमंत्री को अवगत कराएंगे।
मौलाना आजाद उर्दू विश्वविद्यालय का कैंपस खुलेगा
सरेशवाला ने कहा कि मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी का जो सेंटर को यहां चल रहा है उसे न केवल जारी रखा जाएगा बल्कि यूनिवर्सिटी का लखनऊ कैंपस भी खोला जाएगा। मौलाना सलमान से भी सरेशवाला ने मुलाकात की नदवा कॉलेज का जायजा लिया। शाम को वे दिल्ली रवाना हो गए।