अमर उजाला से बातचीत में हिमांशु ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति के लिए चयन प्रक्रिया में पूछे गये सवालों के जवाब हमने दिए थे। इसके बाद हमारा सेलेक्शन हुआ और हम तीन-चार दिनों के लिए मुंबई गये।
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने जो सवाल पूछे उनका सही-सही जवाब दिया और यहां तक पहुंचा। हिमांशु ने बताया कि मम्मी पापा के आशीर्वाद और दोस्तों की दुआओं से मैंने यह मुकाम हासिल किया।
करोड़पति तक का सफर तय करने की खुशी हिमांशु के चेहरने पर साफ दिख रही है। वह कहता है कि कभी सोचा नहीं था कि यहां तक पहुंच पाऊंगा। हिमांशु खुद को लकी मानते हैं। कहते हैं कि जो रकम मिलेगी उससे मम्मी-पापा और नानी के लिए उपहार खरीदूंगा। बाकी रुपये से आगे की पढ़ाई करूंगा।