आवास विकास परिषद के फ्लैट भले ही नहीं बिक पा रहे हों, पर वह अपनी आवासीय योजनाओं में जमीनों के दाम बढ़ाने जा रहा है। इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है, जिसमें 20 से 30 फीसदी तक जमीन की कीमत में बढ़ोतरी किया जाना तय हुआ है।
विज्ञापन
सोमवार को होने वाली आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी जा सकती है। कई जगहों पर कम मांग के चलते बहुमंजिला आवासीय योजनाओं में रेट फ्रीज कर दिए गए हैं।
उनमें किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है। जमीन के रेट में बढ़ोतरी के अलावा बोर्ड बैठक में पांच हजार प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण को मंजूरी, सातवें वेतनमान के अनुसार कर्मचारियों को वेतन-भत्ते लागू करने का प्रस्ताव और नए वित्तीय वर्ष के बजट को मंजूरी का प्रस्ताव भी बोर्ड में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
आवास विकास द्वारा जमीन की कीमतों में वृद्धि के बाद राजधानी में आशियाना बनाना और महंगा हो जाएगा। रियल एस्टेट कारोबार में मंदी के चलते पिछले चार से परिषद रेट नहीं बढ़ा रहा था।
खाली पड़े हैं करीब दो हजार फ्लैट
flat
रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना और सुल्तानपुर रोड स्थित अवध विहार योजना इस समय परिषद की ऐसी योजनाएं हैं, जहां पर जमीन है और वहां नई योजनाएं लाई जा रही हैं।
इनमें परिषद के करीब दो हजार फ्लैट खाली पड़े हैं, जो बिक नहीं रहे हैं। इनको बेचने के लिए परिषद ‘पहले आओ-पहले पाओ’ की योजना भी चला रहा है।
इसके बाद भी फ्लैट नहीं बिक पा रहे हैं। उसको देखते हुए बहुमंजिला आवासीय योजनाओं में जमीन केरेट नहीं बढ़ाए गए हैं। पूर्व के दो सालों में भी यहां पर रेट नहीं बढ़ाए गए थे। वहीं विकास नगर, इंदिरा नगर और राजाजीपुरम सहित जो परिषद की पुरानी योजनाएं हैं, उनमें रेट बढ़ाया गया है।
किस योजना में कितनी बढ़ोतरी का प्रस्ताव
डेमो
राजधानी में किस योजना में कितनी बढ़ोतरी का प्रस्ताव
योजना वर्तमान दर बढ़ोतरी के बाद
राजाजीपुरम 25,500 30000
माल एवेन्यू 40,600 47100
इंदिरा नगर 35000 41500
इंदिरा नगर विस्तार 35000 41000
डायमंड डेरी 40,000 55000
पार्क रोड 40,000 55000
शेखूपुरा 27,000 38000
वृंदावन -2 16000 26500
वृंदावन-3 16000 21000
वृंदावन-4 16000 21500
यहां की कीमतें अब और बढ़ने के बाद
यूपीआईएल कम्पाउंड, ऐशबाग कॉमर्शियल दुकान 70,000 78000
देवपुरपारा गोकुल ग्राम बीबी खेड़ा योजना, कैटिल प्लाट्स 11,600 13500
गोकुलग्राम योजना, प्रथम मुन्नू खेड़ा 11,600 13500
विकास नगर/विकास नगर विस्तार योजना 27,000 38000
आम्रपाली योजना, हरदोई रोड 15000 17500
यूपीआईएल कम्पाउंड, ऐशबाग 34,800 39000
दीन दयालपुरम योजना तकरोही रोड योजना 12,000 14000
तकरोही रोड कैटिल प्लाट्स गोेकुल ग्राम योजना 12,000 14000
(नोट- जमीन के रेट प्रति वर्ग मीटर रुपये में)
आवास विकास की आवासीय योजनाओं में जमीनों के दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी लाया जा रहा है। कुछ जगहों पर रेट फ्रीज भी किए गए हैं। बोर्ड में नए वित्तीय वर्ष का बजट भी पास कराने के लिए रखा जाएगा। पीएम आवास योजना और कर्मचारियों को महंगाई-भत्ता दिए जाने से सम्बंधित प्रस्ताव भी आएगा। - धीरज साहू, आवास आयुक्त