फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू से खून खरीदना होगा महंगा, प्रति यूनिट दो सौ रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव

Sun, 24 Sep 2017 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Blood Bank
विज्ञापन
केजीएमयू में इलाज कराने आने वाले मरीजों पर बोझ बढ़ने वाला है। यहां मिलने वाले खून की कीमत में जल्द इजाफा हो सकता है। ब्लड का दाम प्रति यूनिट पचास प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन


न्यूक्लिक एसिड टेस्ट (नेट) की जांच का बजट न होने से ब्लड यूनिट का शुल्क 200 रुपये प्रति यूनिट बढ़ाया जा रहा है। केजीएमयू प्रशासन ने अभी प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगाई है। हालांकि जल्द ही इसे मंजूरी मिलने वाली है।

केजीएमयू का ब्लड बैंक प्रदेश का एकमात्र ऐसा बैंक है जहां मरीज की नेट की जांच करके ब्लड यूनिट मात्र चार सौ रुपये में मिलती है। यह शुल्क जनरल वार्ड के लिए है। हालांकि पेइंग व प्राइवेट वार्ड में भी ज्यादा शुल्क नहीं है।
विज्ञापन


इससे सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों के तीमारदार तक ब्लड लेने यहां आते हैं। लेकिन पिछले कुछ माह से नेट की जांच का बजट न मिलने से संकट आ गया है। केजीएमयू प्रशासन भी बजट नहीं दे पा रहा।

ऐसे में ब्लड बैंक के अधिकारियों ने प्रति ब्लड यूनिट दाम दो सौ रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव केजीएमयू प्रशासन को भेजा है। कुलपति ने इसे कमेटी को अनुमोदन के लिए भेजा है।

अधिकारियों का कहना है कि संस्थान में मरीजों को दिए जाने वाला ब्लड बाहर से काफी सस्ता है। ऐसे में दो सौ रुपये बढ़ोत्तरी का मरीजों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. तुलिका चंद्रा ने बताया कि प्रस्ताव पर जल्द ही मुहर लगेगी।

सरकारी अस्पताल से भी सस्ता ब्लड

demo pic - फोटो : mirzapur
सरकारी अस्पतालों में प्रति यूनिट खून के छह सौ रुपये लिए जाते हैं। जबकि वहां नेट की जांच तक नहीं की जाती। उधर, केजीएमयू में नेट की जांच के बाद भी मरीजों को चार सौ रुपये यूनिट के हिसाब से ब्लड मुहैया कराया जा रहा है। दो सौ रुपये बढ़ने पर यहां सरकारी अस्पताल के बराबर रेट पहुंचेगा। 
विज्ञापन

कार्यपरिषद की बैठक में तय हो सकती कीमत

बाल ‌बाल रोग विभाग में तैयार नया वार्ड - फोटो : amar ujala
केजीएमयू में होने वाली कार्यपरिषद की बैठक में भी खून के रेट बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा जाएगा। कमेटी की मुहर के बाद इसे लागू किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि रेट बढ़ाने के लिए कोई भी अधिकारी खुद निर्णय लेने को तैयार नहीं है। ऐसे में बैठक में कमेटी के जरिए इस पर मुहर लगवाई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें