फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठियों से सुरक्षा के लिए क्यों न दुधवा नेशनल पार्क में बीएसएफ लगा दें: हाईकोर्ट

Tue, 20 Nov 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे दुधवा नेशनल पार्क की घुसपैठियों से सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने संबंधित पक्षों से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) लगाने पर विचार करने को कहा है। सुनवाई में यह भी सामने आया है कि करीब 500 लोग यहां नियमित रूप से घुसपैठ कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार को भी पक्षकार बनाने को कहा है।

विज्ञापन


घुसपैठ के मामले में पकड़े गए प्रेम सिंह की याचिका की सुनवाई के दौरान जस्टिस अताउर्रहमान मसूदी ने कहा, यह मामला जनहित के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यह सब आरक्षित जंगलों में हो रहा है। दुधवा में घुसपैठ इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि इससे न केवल जंगल की संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि यहां के स्टाफ की सुरक्षा भी खतरे में है।

यहां एक समय में 500 घुसपैठिए मौजूद रहने की जानकारी एफआईआर में दी गई है। वैसे भी जंगल की संपत्ति हमेशा खतरे में रहती है। अराजक तत्व यहां आकर नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन


वन विभाग के पास कर्मचारी हैं, न उपकरण
हाईकोर्ट ने कहा, नेपाल सीमा से सटे दुधवा का प्रशासनिक नियंत्रण फिलहाल वन विभाग के पास है, लेकिन उसके पास न उपयुक्त सुरक्षा उपकरण हैं और न ही उचित संख्या में कर्मचारी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें