फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाईकोर्ट ने तलब की सरकारी वकीलों की तैनाती प्रक्रिया, रिकॉर्ड पेश करने का दिया आदेश

Thu, 21 Sep 2023 01:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

हाईकोर्ट ने पहले तीन बार आबद्ध सरकारी वकीलों की प्रक्रिया तलब की है। इस संबंध में विधि सचिव को सरकारी वकीलों के चयन का रिकॉर्ड पेश करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने उच्च न्यायालय में सरकारी वकीलों की तैनाती (आबद्धता) में अपनाई जाने वाली पूरी प्रक्रिया पेश करने का आदेश दिया है। पहले तीन बार सरकारी वकीलों की आबद्धता में अपनाई गई प्रक्रिया को भी राज्य सरकार प्रस्तुत करे।

विज्ञापन


कोर्ट ने सरकारी वकीलों की आबद्धता प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले इस मामले में सात दिसंबर 2022 को दिए गए आदेश को लेकर हलफनामा भी पेश करने का निर्देश दिया। वहीं, सरकारी वकीलों के चयन संबंधी रिकॉर्ड पांच अक्तूबर तक विधि सचिव के जरिये पेश करने को कहा है। इसी दिन अगली सुनवाई भी होगी।

ये भी पढ़ें - महिला आरक्षण बिल: महिला वोट बैंक बढ़ाएगी भाजपा, संघ के आनुषंगिक संगठनों से भी होगा आधी आबादी का जुड़ाव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी के होटलों का किराया होगा कम, टैक्स कम होने से गिरेंगे रेट, प्रस्ताव पर लगेगी कैबिनेट की मुहर
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एआर मसूदी और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ल की खंडपीठ ने यह आदेश राम शंकर तिवारी व अन्य वकीलों की जनहित याचिका पर दिया। इसमें हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से पैरवी के लिए एक अगस्त 2022 को तैनात किए गए वकीलों की आबद्धता प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी।

गौरतलब है कि कोर्ट ने 7 दिसंबर 2022 के आदेश में बदलते वक्त के साथ सरकारी वकीलों की आबद्धता प्रक्रिया में आवश्यक बदलाव की जरूरत बताई थी। कहा था कि आबद्धता प्रक्रिया भरोसेमंद व मनमानेपन से मुक्त होनी चाहिए। इस टिप्पणी के साथ महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्र को सरकारी वकीलों की मौजूदा आबद्धता प्रक्रिया पर गौर करने और अधिक ठोस व पारदर्शी प्रक्रिया बनाने को कहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें