फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 घंटे आधे गांव में दौड़ता रहा हाई वोल्टेज करंट, लाखों का नुकसान, मामला टरकाते रहे कर्मचारी

Fri, 29 Nov 2019 01:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फुंका चार्जर दिखाती महिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ से 24 किमी दूर स्थित गोसाईगंज उपकेंद्र के सिकंदरपुर अमोलिया गांव के आधे हिस्से में 60 घंटे तक हाई वोल्टेज करंट दौड़ता रहा। ट्रांसफार्मर अन बैलेंसिंग व पेटी के फ्यूज जलने से मंगलवार सुबह पांच से शुरू हुई समस्या का निदान बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के बाद हुआ।

विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से लेकर अवर अभियंता तक से गुहार लगाई, पर सब एक-दूसरे पर मामला टरकाते रहे। नतीजतन 12 घरों में धूम-धड़ाका होता रहा। हाई वोल्टेज करंट से लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है।

अनहोनी से बचने को लोगों ने बिजली ही बंद कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक आधे गांव में 26 नवंबर की सुबह पांच बजे हाई वोल्टेज करंट दौड़ना शुरू हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे जब बड़े अफसर ने अधिशासी अभियंता को इसकी जानकारी दी तो अमला हरकत में आया।

विज्ञापन

एक दूसरे का नंबर देते रहे जिम्मेदार

हाईवोल्टेज से खराब टीवी दिखाता अंकुश - फोटो : अमर उजाला
चार्जर फुंके, तीन दिन से मोबाइल बंद
भरत सिंह, दिलीप एवं संजीत के मुताबिक हाई वोल्टेज के बीच जिन लोगों ने मोबाइल चार्ज करने की कोशिश की, उनके चार्जर फुंक गए। इस कारण 27, 27 व 28 नवंबर तक कई लोगों के मोबाइल बंद रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि अधिशासी अभियंता आरएन वर्मा को घटना बताई तो उन्होंने एसडीओ का मोबाइल नंबर दे दिया। एसडीओ ने जेई और जेई ने लाइनमैन मनोज कुमार का मोबाइल नंबर दे दिया। फोन मिलाने पर वह बोला, जब फुरसत मिलेगी तब आएंगे।
विज्ञापन

देखें- किसका, क्या नुकसान

फुंका इनर्वटर दिखाती आरती - फोटो : अमर उजाला
किसका, क्या नुकसान
  नाम             जले उपकरण
अर्जुन सिंह     इनवर्टर, एलईडी बल्ब
भरत सिंह      पंखा, चार्जर व बल्ब
अंजली         टीवी, पंखा, एलईडी बल्ब
दिलीप         टीवी, एलईडी बल्ब, केबल सिस्टम
गजराज       टीवी, बल्ब
आशीष       टीवी, एलईडी बल्ब
राम पति      टीवी, एलईडी बल्ब
राम विलास   टीवी, पंखा
राम अवध     इनवर्टर, बल्ब
रामशंकर     एलईडी बल्ब, मोबाइल चार्जर
मनोज         एलईडी बल्ब, मोबाइल चार्जर
सुशील       एलईडी बल्ब, प्रेस
वेद प्रकाश   एलईडी बल्ब, टीवी
 
एसडीओ एवं जेई के खिलाफ करेंगे कार्रवाई
ग्रामीणों ने मुझसे हाई वोल्टेज की शिकायत की थी। समस्या दूर करने के लिए एसडीओ को निर्देश दिए थे। उनकी लापरवाही से ग्र्रामीणों के बिजली उपकरण फुंके। एसडीओ एवं जेई के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। - आरएन वर्मा, अधिशासी अभियंता मोहनलालगंज लेसा (सिस गोमती)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें