फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईटेंशन लाइन के तार आपस में चिपके, बिजली गुल

विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के तार आपस में चिपके।
विज्ञापन
लखनऊ। नगराम क्षेत्र के समेसी उपकेंद्र से पोषित बहरौली फीडर की बिजली आपूर्ति मंगलवार दोपहर दो बजे तेज हवा के कारण बाधित हो गई। गंगागंज के पास हाईटेंशन लाइन के तार आपस में चिपक जाने से करीब 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलते ही लाइन होल्ड पर लेकर कर्मचारियों ने 25 किलोमीटर लंबी लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की।
विज्ञापन


अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि बहरौली फीडर की लाइन नेहरू नगर चौराहे से खोलकर हरदोइया, खरगापुर, मुकुंद खेड़ा, सिरौना, मिहीलाल खेड़ा, बजगहिया, घोड़सारा सहित 30 गांवों की सप्लाई चालू की गई। बाद में गंगागंज के पास चिपके तारों को अलगकर दोपहर करीब तीन बजे पूरी लाइन की आपूर्ति बहाल कर दी गई।

वहीं, शाम को भी बहरौली फीडर से पोषित शहजादेपुर गांव में फ्यूज उड़ जाने से आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, समेसी फीडर पर ट्रांसफार्मर चढ़ाने के लिए करीब 40 मिनट तक आपूर्ति ठप रखी गई, जबकि मीरखनगर फीडर से भी करीब एक घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें