फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार सिटी बस ने स्कूल बस को मारी टक्कर, चालक व बच्चे जख्मी

Fri, 13 Sep 2019 03:52 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णानगर में स्कूल बस में सिटी बस ने सामने से टक्कर मार दी - फोटो : amar ujala
लखनऊ के कृष्णानगर थानाक्षेत्र के वीआईपी रोड पर बृहस्पतिवार सुबह स्कूल बस को विपरीत दिशा से आ रही सिटी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूली बस का चालक, क्लीनर व 13 बच्चे चोटिल हो गए। जबकि सिटी बस का चालक व परिचालक भाग निकले। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कृष्णानगर में स्कूल बस में सिटी बस ने सामने से टक्कर मार दी - फोटो : amar ujala
इस बीच पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक एसयूवी भी स्कूली बस से जा टकराई। एसयूवी चालक भी मौके से भाग निकला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर बच्चों व चालक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों बसों को रास्ते से किनारे करवाकर यातायात सामान्य करवाया।

 
विज्ञापन

3 of 5
कृष्णानगर में स्कूल बस में सिटी बस ने सामने से टक्कर मार दी - फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, चुंगी स्थित रेड रोज सीनियर सेकंडरी स्कूल की बस बंगला बाजार चौराहे से बाराबिरवा नहर चौराहे की तरफ बच्चों को लेकर जा रही थी। इस दौरान सामने से गलत दिशा से वीआईपी रोड स्थित संत असुदाराम धाम के सामने सिटी बस ने स्कूली बस को टक्कर मार दी। 
 

4 of 5
हादसे में जख्मी हुआ बस का चालक - फोटो : amar ujala
हादसे में 13 बच्चों के अलावा चालक राकेश व क्लीनर शिवम चोटिल हो गए। वहीं, पीछे से आ रही एक एसयूवी भी स्कूली बस में जा घुसी। एसयूवी सवार भी मौके से भाग निकले। पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने स्थानीय लोगों की मदद से चोटिल बच्चों, चालक व क्लीनर को अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृष्णानगर में स्कूल बस में सिटी बस ने सामने से टक्कर मार दी - फोटो : amar ujala
हादसे के बाद चोटिल बच्चों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। जबकि बाकी 17 बच्चों को वहीं फुटपाथ पर बैठा दिया गया। हादसे के बाद रास्ते पर जाम लग गया था। पुलिस के पहुंचने के बाद गाड़ियों को किनारे किया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। मौके पर पहुंचे स्कूल के शिक्षकों ने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। परिवारीजन बच्चों को लेकर घर चले गए। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, देर शाम तक तहरीर नहीं मिली थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें