फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी बोला, मोस्ट वांटेड के निशाने पर है अयोध्या

Fri, 04 Oct 2013 01:04 PM IST
अंकुर तिवारी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएम के मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल दस लाख के इनामी तहसीन अख्तर उर्फ मोनू के निशाने पर अयोध्या और दूसरे धार्मिक स्थल हैं।
विज्ञापन


इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के यासीन भटकल ने सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों द्वारा की गई पूछताछ में यह बात कबूली है। भटकल के इस खुलासे से यूपी की सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं।

एटीएस ने डीजीपी कार्यालय को पत्र के जरिये इसकी जानकारी दी है। अयोध्या समेत सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने को कह दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक भटकल से कई चरणों में हुई पूछताछ के बाद यह सनसनीखेज जानकारी सामने आई है।

भटकल के मुताबिक तहसीन अख्तर लंबे समय से यूपी के धार्मिक स्थलों खासतौर से अयोध्या पर आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। इसके लिए कई स्थानों की रेकी भी की गई।
विज्ञापन


यासीन के खुलासे के बाद सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों ने तहसीन की तलाश तेज कर दी है। तहसीन मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर के कल्याणपुर के मुक्तापुर स्थित मनियारपुर का रहने वाला है।

23 वर्षीय तहसीन का नाम हैदराबाद ब्लास्ट समेत अन्य आतंकी वारदात में आने के बाद से वह मोस्ट वांटेड में शामिल हो गया। तहसीन पर नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी ने दस लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन


बोधगया ब्लास्ट में शामिल होने की शंका
सूत्रों के मुताबिक बोधगया में हुए सीरियल ब्लास्ट के पीछे भी तहसीन का नाम आ रहा है। इस ब्लास्ट की जांच कर रही एनआईए ने धमाकों के बाद से ही तहसीन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें