फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के दफ्तर में क्यों रखे गए पिंजड़े और केले?

Wed, 04 Jun 2014 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के सबसे हाई सिक्योरिटी जोन सीएम दफ्तर में एक अंजान चौपाये की घुसपैठ से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


एनेक्सी के ‘वीवीआईपी फ्लोर’ यानी पंचम तल पर इस अंजान जीव की तलाश में मंगलवार को सुबह से देर शाम तक हड़कंप मचा रहा।

लखनऊ चिड़ियाघर में कैंप करने वाली ‘रैपिड रेस्क्यू यूनिट’ गुपचुप तरीके से रेस्क्यू करती रही, लेकिन वो हाथ नहीं आया।

दबी जुबान से अधिकारी गांव-देहात में पाये जाने वाला वन्यजीव बिज्जू की मौजूदगी बता रहे हैं। सूत्रों की मानें तो टीम को वहां बिज्जू का मल, उसके छोटे-बड़े फुट प्रिंट भी मिले हैं।

ज्यादा भी हो सकते हैं ये वन्यजीव

पंचम तल पर स्थित सीएम दफ्तर के एक हिस्से में करीब 800 स्क्वॉयर फीट में लगी फाल्स सीलिंग में बिज्जू की मौजूदगी की बात सामने आई है।

टीम कयास लगा रही है कि इनकी संख्या एक से ज्यादा भी हो सकती है। टीम ने फ्लोर पर छोटे साइज के तीन ट्रैप केज भी लगाए हैं।

सीएम कार्यालय में सचिव स्तर के आला अधिकारी ने बताया कि पंचम तल पर अजीब सी दुर्गंध लगातार आने पर वहां की जांच के लिए वन विभाग से संपर्क कर लखनऊ जू से टीम मंगाई गई है।

सीएम ने जताई थी नाराजगी

विभागीय सूत्रों की मानें तो सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पर्सनल स्टाफ ने कमरे में अजीब सी दुर्गंध आने पर नाराजगी जताई थी।

इसके बाद कई स्तरों पर जांच कराई गई। स्टाफ के लोगों ने फ्लोर पर किसी छिटपुट जीव के होने की आशंका के चलते स्टाफ ने सचिवालय की सिक्योरिटी विंग और वन विभाग से संपर्क किया।

सीएम कार्यालय में किसी जीव की मौजूदगी की सूचना पर हड़कंप मचते ही वन विभाग के आला अधिकारियों ने लखनऊ जू में कैंप करने वाली ‘रैपिड रेस्क्यू यूनिट’ को ऑपरेशन के लिए कहा।

अधिकारियों की मौजूदगी में टीम ने वहां करीब दो घंटे से भी ज्यादा समय तक छानबीन की।

पकड़ने के लिए रखे पिंजड़े और केले

कैबिनेट की मीटिंग के चलते पंचम तल पर मंगलवार को सुबह से ही रेस्क्यू टीम जुटी।

टीम ने फाल्स सीलिंग की तलाश कर वहां से बिज्जू के पंजों से मिलते जुलते कई फुट प्रिंट उठाए हैं। टीम ने बकायदा कई फाल्स सीलिंग में पाथ भी तलाशे।

टीम ने अंजान जीव को पकड़ने के लिए पिंजड़ों में केले रखे है। चूंकि बिज्जू को केले बहुत पसंद हैं, इसलिये टीम ने बिज्जू और बड़े आकार के चूहों की संभावना को देखते हुए केज प्लांट किए हैं।

उधर, दिन भर रेस्क्यू टीम हाथों में पिंजड़ा, स्नेक कैचर के साथ मूवमेंट करते देख लोग तरह-तरह की बातें करते रहे।
विज्ञापन

क्या है ये बिज्जू?

बिज्जू को माइनर कैट या सिवेट कैट के नाम से भी जाना जाता है।छल्लेदार पूंछ, हल्के भूरे रंग, सफेद-मटमैले रंग की पट्टियों युक्त, लेकिन फरों से ढकी होती है।शरीर की लंबाई लगभग 30 सेमी. या उससे अधिक, दुम की लंबाई भी इतनी ही होती है।वजन एक से 3 किलो तक भी हो सकता है।घरेलू बिल्ली की तरह दिखने वाले इस जीव का मुंह थोड़ा लंबा होता है।बिज्जू हिंसक जीव नहीं है। ये निशाचर प्राणी है और दिन में कम ही निकलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें