फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा शहर के भविष्य पर फैसला 11 को

Wed, 04 Jun 2014 03:34 PM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर जहां सुब्रत रॉय की जेल की बजाय घर में नजरबंद होने की याचिका खारिज कर दी गई है, वहीं सहारा शहर पर फैसला 11 को आएगा।
विज्ञापन


असल में एलडीए बोर्ड की मीटिंग 11 को होगी। इसमें सहारा शहर को नियमित करने सहित कई अहम प्रस्ताव लाए जा सकते हैं। बैठक में जानकीपुरम के 427 प्लॉटों की रजिस्ट्री खत्म करने का प्रस्ताव भी बैठक में लाया जा सकता है।

एलडीए बोर्ड की मीटिंग हुए लंबा समय बीत चुका है। आचार संहिता लगने के चलते ही तीन महीने का विलंब बोर्ड बैठक में हुआ है।

इन पर लग सकती है मुहर

•सहारा शहर के ले-आउट का एप्रूवल
•जानकीपुरम में 427 प्लॉटों का डीड कैंसिलेशन
•515 करोड़ में बनेंगे तीन बांध, निजी विकासकर्ता देंगे 400 करोड़, 1700 हेक्टेयर भूमि को बाढ़ से बचाएंगे बांध, तीन साल में बनेंगे
•1100 करोड़ का बजट होगा पास
•गांव उजरियावां के खसरा नंबर 27 की अर्जित भूमि का विनियमितीकरण और समायोजन किया जाएगा।
•गोल्फ क्लब के कपाउंडिंग मानचित्र की स्वीकृति के संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा।
•भवन निर्माण उपविधि-2008 के संशोधनों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

एनसीसी को जमकर फटकार

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली परियोजना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में देरी पर प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने मंगलवार को हुई बैठक में नागुर्जना कांस्ट्रक्शंस कंपनी (एनसीसी) को जमकर फटकार लगाई है।

इसके बाद कंपनी ने जल्द ही निर्माण शुरू किए जाने का आश्वासन दिया है। कंपनी को स्पष्ट कर दिया गया है कि, और अधिक देरी होने पर अर्थ दंड लगाया जाएगा।

मालूम हो कि स्टेडियम का शिलान्यास फरवरी में ही किया जा चुका है। मगर कंपनी ने अब तक एक ईंट भी नहीं रखी है। शहीद पथ पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण जून में हर हाल में शुरू हो जाना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें