फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईस्कूल के छात्र ने फंदा लगाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम के सरस्वतीपुरम में हाईस्कूल के छात्र आयुष तिवारी (17) ने मंगलवार रात दुपट्टे से फंदा लगा लिया। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर जानकीपुरम ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी की वजह नहीं पता चल सकी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आशीष तिवारी ने बताया कि मंगलवार शाम खाना खाने के बाद बेटा आयुष अपने कमरे में चला गया। किसी काम से मां अनुराधा कमरे में पहुंची तो उसे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका पाया। यह देख अनुराधा चीख पड़ीं। आवाज सुन आशीष भागकर कमरे में पहुंचे। आननफानन बेटे को ट्रॉमा सेंटर जानकीपुरम ले गए, पर उनकी जान नहीं बची। आयुष कृष्णा मांटेसरी स्कूल में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें