फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News:  न्याय में नहीं होगी ढील, दुष्कर्मी को उम्रकैद की सजा पर हाईकोर्ट ने लगाई मुहर; दोषी की अपील की खारिज

Sun, 14 Jun 2026 10:12 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दुष्कर्मी को उम्रकैद की सजा पर हाईकोर्ट ने भी मुहर लगाई। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को उम्रकैद की सजा उचित है कहते हुए दोषी की अपील खारिज कर दी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने में सत्र अदालत से दुष्कर्मी को सुनाई गई उम्रकैद की सजा को उचित करार दिया। कोर्ट ने यह महत्वपूर्ण फैसला दुष्कर्मी की ओर से दाखिल अपील को खारिज करके सुनाया। मामला हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र का था।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति रजनीश कुमार और न्यायमूर्ति जफीर अहमद की खंडपीठ ने यह फैसला उम्रकैद की सजा पाए राजेंद्र की अपील पर दिया। हरदोई की सत्र अदालत ने उसे वर्ष 2006 में दुष्कर्म के आरोप में आजीवन कारावास के साथ 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। अपीलकर्ता की ओर से सजा के इस फैसले को चुनौती दी गई थी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, अपीलकर्ता राजेंद्र ने 28 मार्च 2005 को पड़ोस में रहने वाली करीब 12 साल की नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। हाईकोर्ट ने कहा कि मामले में अभियोजन पक्ष, अपीलकर्ता के खिलाफ दुष्कर्म के अपराध को तर्कसंगत संदेह से परे साबित करने में सफल रहा। 
विज्ञापन


ट्रायल कोर्ट ने साक्ष्य का ठीक से मूल्यांकन करके अपीलकर्ता को दोषी ठहराया। ऐसे में ट्रायल कोर्ट के फैसले में ऐसी कोई अवैधानिकता या त्रुटि नहीं है, जिससे यह दखल देने योग्य हो। लिहाजा, अपील खारिज करने योग्य है। इस टिप्पणी के साथ हाईकोर्ट ने अपील खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें