याचीगण की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक खरे और नवीन शर्मा ने पक्ष रखा। याचीगण बुलंदशहर, अलीगढ़, इटावा, बलरामपुर, भदोही, सहारनपुर, बिजनौर आदि जिलों के हैं। उनका कहना था कि 72,825 प्रशिक्षु अध्यापक भर्ती के लिए उनका चयन हो गया और वह प्रशिक्षण के बाद प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने भी लगे।