महाशिवरात्रि का पर्व प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर लखनऊ के अलीगंज में स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से 10 कुंतल बर्फ से भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया और अनोखे अंदाज में शिव बारात निकाली गई। भक्तों ने पूजन के बाद बाबा का प्रसाद ग्रहण किया और पुराने हनुमान मंदिर से नए हनुमान मंदिर तक गई शिव बारात में शामिल हो गए।