फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल कहां हैं ये जानने में कोर्ट को रुचि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने वह याचिका खारिज कर दी है जिसमें कोर्ट में राहुल कहां हैं यह पता करने की गुजारिश की गई थी। इस पीआईएल पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि उसे इस बात में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं है कि राहुल गांधी कहां हैं यह कोर्ट का मामला नहीं है।
विज्ञापन


एडवोकेट अशोक पांडेय ने लखनऊ हाइकोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए पूछा था कि राहुल गांधी कहां हैं। याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी को एसपीजी सुरक्षा प्राप्त है इसलिए केंद्र सरकार को यह जरूर मालूम होगा कि वह कहां हैं।

सरकार का यह फर्ज बनता है कि राहुल गांधी को सुरक्षा दे। साथ ही केंद्र सरकार का यह फर्ज भी बनता है कि वह बताए कि राहुल गांधी इस समय कहां हैं और उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है या नहीं?
विज्ञापन


इस याचिका पर 10 मार्च को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए साफ कर दिया कि वह इस मामले में दिलचस्पी नहीं दिखाएगा। कोर्ट ने साफ कहा कि यह उसका काम नहीं है कि वह पता लगाए कि कौन कहां है?
विज्ञापन

इस तस्वीर के बाद से विवाद

राहुल उपाध्यक्ष राहुल गांधी करीब 10 दिन पहले छुट्टी पर गए थे। उनके छुट्टी पर जाते ही एक कांग्रेस समर्थक ने एक तस्वीर जारी करके कहा था कि राहुल गांधी इन दिनों उत्तराखंड में हैं।

कांग्रेस नेता और कथित तौर पर प्रियंका गांधी के समर्थक जगदीश शर्मा ने दावा किया था कि राहुल गांधी उत्तराखंड में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने ट्विटर ऐसी तस्वीरें भी पोस्ट की थी जिसमें राहुल गांधी किसी पहाड़ी स्‍थान पर दिख रहे हैं। राहुल की तस्वीर के साथ ही एक टेंट भी दिख रहा है। जगदीश शर्मा का दावा है कि तस्वीरें उत्तराखंड की हैं। राहुल गंगोत्री में कैंपिंग कर रहे हैं।

उन्होंने राहुल गांधी के बजाय कांग्रेस की कमान प्रियंका सौंपने की मांग कई बार उठाई है। हालांकि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने जगदीश शर्मा के दावों का खंडन‌ किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी उत्तराखंड में नहीं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें