इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मथुराकांड की सीबीआई जांच की पीआईएल खारिज कर दी है। मथुरा के जवाहरबाग में हुई हिंसा की सीबाआई जांच के लिए भाजपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल की थी।
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के जस्टिस श्रीनारायण शुक्ला और जस्टिस सुनीत कुमार ने सोमवार को पीआईएल खारिज कर दी। बता दें कि बीते मंगलवार सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा हिंसा कांड में सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर असहमति जताई थी जिसमें मथुरा हिंसा पर सीबीआई जांच के लिए सपा सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से इस मामले में हाईकोर्ट जाने के लिए कहा था। शीर्ष अदालत में इस मुद्दे पर याचिका भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय द्वारा दाखिल की गई थी। बता दें कि इस हिंसा में दो पुलिस अधिकारी समेत 29 लोगों की मौत हुई थी।