12:10 AM, 12-Jul-2021
26 जुलाई तक रिमांड में लिए गए अलकायदा के आतंकवादी, कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश हुए थे
लखनऊ में अलकायदा के दो आतंकियों के पकड़े जाने के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सभी जिलों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर, जिलों के एसएसपी व एसपी, रेंज के डीआईजी व आईजी और जोन के एडीजी को निर्देश दिए हैं कि आतंकियों के मंसूबों को देखते हुए कड़ी सतर्कता बरती जाए।
कानपुर से कई संदिग्ध उठाए, आतंकियों की वहीं हुई थी मीटिंग
लखनऊ में गिरफ्तार अलकायदा के दो आतंकियों के फरार साथियों की तलाश में एटीएस ने कानपुर में ताबड़तोड़ दबिश दी। जाजमऊ, चमनगंज और बेकनगंज से चार-पांच संदिग्ध उठाए हैं। इनसे देर रात तक पूछताछ की गई साथ की कुछ दस्तावेज भी जुटाए गए। लखनऊ के आतंकियों से बरामद मोबाइल में मिले नंबरों का ब्योरा भी खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ में गिरफ्तार आतंकी कई बार कानपुर आए। यहीं से मोबाइल खरीदा और नई सड़क निवासी अपने साथी के साथ मीटिंग की। इस दौरान कानपुर वाले साथी ने यहां के कई लोगों से उनकी मुलाकात कराई। यह वही लोग बताए जा रहे हैं, जिन्हें वह अपने साथ शामिल करना चाहता था।