फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर हाई अलर्ट, डीजीपी ने दिए कड़ी सुरक्षा के निर्देश

Fri, 11 Aug 2017 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को लेकर आईबी के अलर्ट के बाद पुलिस मुखिया सुलखान सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों के पुलिस कप्तान, रेलवे के एसपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


आईजी कानून-व्यवस्था हरिराम शर्मा ने बताया कि डीजीपी ने स्वतंत्रता दिवस से संबंधित समारोह से तीन-चार घंटे पहले एंटी सैबोटॉज चेकिंग कराने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि महानुभावों के पास शस्त्रधारक किसी भी दशा में न रहें। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, एयरपोर्ट, सिनेमाहॉल, मल्टीप्लेक्स, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाएं।

 
विज्ञापन

मानव रहित विमानों पर पैनी नजर

डीजीपी सुलखान सिंह - फोटो : डेमो
अवैध शस्त्रों, कारतूसों, शराब एवं विस्फोटक पदार्थों की तस्करी रोकने एवं संदिग्ध लोगों के आवागमन पर नजर रखी जाए। साथ ही गेस्ट हाउस, होटल, धर्मशालाओं, सरायों की प्रभावी चेकिंग तथा नए किरायेदारों व केमिकल्स की दुकानों के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। विवादित धार्मिक स्थलों व ताजमहल समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।  

डीजीपी ने मानव रहित विमानों की उड़ानों के साथ ही माइक्रोलाइट एयर क्राफ्ट, पैराग्लाइडर, हैंगग्लाइडर और ड्रोन्स पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि चीन के साथ सीमा पर तनाव और आतंकी घटनाओं के मद्देनजर ये निर्देश दिए गए हैं। आतंकी संगठनों व समर्थकों तथा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के शरण स्थलों की निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें