फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे की मौत, साथ पढ़ने वाले लड़के और युवती पर आरोप

Fri, 11 Aug 2017 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बेटे सौरभ की फोटो लेकर विलाप करतीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष शीला मिश्रा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लखनऊ गोमतीनगर के विनयखंड निवासी व बस्ती की कांग्रेस जिलाध्यक्ष शीला मिश्रा के बेटे सौरभ (25) की बृहस्पतिवार दोपहर कानपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गोल चौराहा के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मोबाइल फोन और पहचानपत्र से उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन


जीआरपी ने परिवारीजनों को उसकी मौत की सूचना दी तो कोहराम मच गया। कानपुर पुलिस का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। हालांकि, परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए विभूतिखंड थाना में मोहित राणा और युवती कोमल अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि मोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।एसओ ने बताया कि सौरभ कानपुर के काकादेव में किराये के मकान में रहकर एलएलबी की प्रवेश परीक्षा और एसएससी की तैयारी कर रहा था। उसके पिता आरएस मिश्रा जल निगम में अधिशासी अभियंता हैं। परिवार में बड़े भाई गौरव के अलावा तीन बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के मोहित से हो गया था झगड़ा

सौरभ (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
आरएस मिश्रा ने बताया कि सौरभ सात अगस्त को रक्षाबंधन पर लखनऊ आया था। आठ अगस्त को वह कानपुर लौट गया। आरएस मिश्रा का आरोप है कि लखनऊ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान सौरभ का गोमतीनगर के ही मोहित सिंह से झगड़ा हो गया था। मोहित अपने जूनियर सौरभ से जबरदस्ती पैसा छीन लेता था और मारपीट करता था।

इसकी शिकायत उन्होंने गोमतीनगर थाने में की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनके तहरीर देने के बाद से मोहित रंजिश मानने लगा था। उनका कहना है कि हो सकता है मोहित गुपचुप तरीके से कानपुर गया और सौरभ को गोल चौराहे लाकर ट्रेन के आगे धक्का देकर भाग निकला हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें