फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न कार्ड की जरूरत, न पिन की, भुगतान के लिए केवल अंगूठा दिखाएं

Tue, 03 Jan 2017 09:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नए साल का तोहफा। भुगतान के लिए न तो डेबिट कार्ड की जरूरत और न ही पिन कोड याद रखने की टेंशन। अंगूठा लगाते ही भुगतान हो जाएगा। 
विज्ञापन


ये संभव होगा एक मोबाइल ऐप से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नए साल की पूर्व संध्या पर अंगूठा लगाकर भुगतान करने की तकनीक उपलब्ध कराने की घोषणा को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने लांच कर दिया है। 

यह सुविधा सभी छोटे-बड़े व्यापारियों के लिए केवल एक स्मार्ट फोन और इंटरनेट कनेक्शन के जरिए आसानी से उपलब्ध होगी। भुगतान के लिए यूआईडीएआई का मर्चेंट पेमेंट मोबाइल एप्लीकेशन ‘आधार पे’ अपने स्मार्ट फोन पर इंस्टॉल करना होगा।
विज्ञापन


यूआईडीएआई के एक अधिकारी ने बताया कि ‘आधार पे’ प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार बिना कार्ड और बिना पिन (गोपनीय पहचान कोड) के भुगतान की प्रक्रिया है। इसमें केवल एक डिवाइस लगानी होगी। जो असल में फिंगरप्रिंट रीडर है। 

रीयल टाइम भुगतान करे ड‌िवाइस

windows phone
करीब तीन इंच की इस डिवाइस को बाजार से आसानी से खरीदा जा सकता है। यह डिवाइस स्मार्ट फोन से आम डाटा केबल से कनेक्ट हो जाती है। 

यह डिवाइस और स्मार्टफोन में मोबाइल एप मिलकर एक भुगतान मशीन तैयार कर देते हैं। अब ग्राहक को केवल अपने खाते से भुगतान के लिए अंगूठा या उंगली की छाप डिवाइस पर देनी होगी। इसके बाद ‘आधार पे’ उसके बैंक अकाउंट से बिल की धनराशि डेबिट करके दुकानदार के बैंक खाते में ट्रांसफर कर देगा। यह एक तरह से रीयल टाइम भुगतान होगा।
विज्ञापन

बैंक अकाउंट से लिंक कराना होगा आधार नंबर

aadhar card
यूआईडीएआई के कम्युनिकेशन अधिकारी अकरम अली ने बताया कि पूरा सिस्टम  बहुत ही सुरक्षित है। सभी बैंकों को इस सिस्टम से कनेक्ट किया जा रहा है। 

इसका सबसे बड़ा फायदा छोटे दुकानदारों को होगा। क्योंकि पीओएस मशीन खरीदना उनके लिए महंगा सौदा है। कई ग्राहकों के पास डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड भी नहीं होता। कुछ ग्राहक फ्रॉड से बचने के लिए भी कार्ड का उपयोग भी नहीं करना चाहते। ऐसे में अंगूठा या फि ंगरप्रिंट उनके लिए भुगतान का सुरक्षित और आसान तरीका होगा।

‘आधार पे’ से भुगतान के लिए ग्राहक और दुकानदार दोनों को अपने बैंक खाते से आधार नंबर को लिंक कराना होगा। इसके बाद आधार नंबर के जरिए रकम ग्राहक के अकाउंट से व्यापारी के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी। ग्राहक को ‘आधार पे’ अपने फोन पर इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी। यह केवल दुकानदार को ही करना होगा। भुगतान होने पर ग्राहक के मोबाइल नंबर पर बैंक से मैसेज आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें