फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का आदेश, स्टंटबाजी पर लगे रोक, बाइक चलाने वाले पहनें हेलमेट

Thu, 27 Jul 2017 10:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों को अपने वाहन में हूटर व काली फिल्म का इस्तेमाल बंद करने को कहा है। साथ ही दुपहिया वाहन पर चलने वाले सभी लोगों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य करने और स्टंटबाजी पर रोक लगाने का एलान किया है।
विज्ञापन


योगी विधानसभा बृहस्पतिवार को गृह व सामान्य प्रशासन विभाग के बजट पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में रोज ही 10-15 मौतों की सूचनाएं आती हैं। उन्होंने विधायकों से इसके प्रति जागरूकता पैदा करने का आह्वान किया।

योगी ने कहा कि बाइक से चलने वाले हेलमेट पहनकर चलें। रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय ईयरफोन न लगाएं। ट्रैफिक नियमों का पालन कराया जाना चाहिए।

मोटर साइकिल से स्टंटबाजी पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। स्टंटबाजी करने वाले खुद तो मरते ही हैं, दूसरों की भी जान ले लेते हैं।
विज्ञापन

विधायकों को 100-100 हैंडपंपों की सौगात

यूपी विधानसभा का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में सभी विधायकों को 100-100 हैंडपंप देने का एलान किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गांव व नगर पंचायतों का चयन भी उनकी राय से होगा।

विधानसभा में भाजपा के सुरेश श्रीवास्तव ने विधायकों को हैंडपंप व सड़क देने की मांग की। योगी ने पहले 50-50 लेकिन जब विधायकों ने ज्यादा जोर दिया तो 100-100 हैंडपंप देने का एलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र में यदि हैंडपंप की जरूरत नहीं होगी तो उसके विकल्प पर विचार होगा। सभी विधायक  दो-दो पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श ग्राम का विकास करा सकेंगे। गांव चयनित कर उसके विकास की योजना देंगे।

इसी तरह हर जिले में एक-एक नगर पंचायत व नगर निगम क्षेत्र में दो-दो वार्ड दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत चयनित कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने विधानमंडल के कर्मचारियों के बजट में सहयोग के लिए 8500 पुरस्कार भत्ता भी देने का एलान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें