फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: यूपी में भारी वर्षा व तेज हवाओं का दौर जारी, ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट

Tue, 02 May 2023 08:08 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में बारिश, तेज हवाओं का दौर जारी है और आगे भी जारी रहेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
लखनऊ में भारी बारिश का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बारिश, तेज हवाओं का दौर जारी है और आगे भी जारी रहेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में धूल भरी हवाओं, गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि और तेज बारिश के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में सोमवार को बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर जारी रहा। बीते 24 घंटे में प्रदेश में औसतन 4.7 मिमी बारिश हुई। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत भी मिली, मौसम खुशनुमा बना रहा।

ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: भाजपा ने 35 बागियों को छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: उपमुख्यमंत्री केशव ने मांगा वोट, बोले- विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनना जरूरी
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटे में अमेठी में (5.3 मिमी), अयोध्या में (4.3 मिमी), चित्रकूट में (26.5 मिमी), प्रतापगढ़ में (12 मिमी) बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा रायबरेली, संतकबीरनगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कहीं तेज तो कहीं धीमी बरसात हुई।

मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में 40 से 50 किमी. की रफ्तार से हवाएं चलने, आंधी-बारिश के आसार को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। चार मई तक ये हालात बने रहने के आसार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें