राजधानी लखनऊ में रविवार को जोरदार बारिश हुई जिससे तापमान सामान्य से काफी कम पर आ गया। मौसम विज्ञानियों ने अगले कई दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।
तापमान में कमी से लोगों ने राहत की सांस ली। इसके पहले शनिवार को भी लखनऊ में 25.4 मिमी. बारिश हुई। कानपुर रोड, कैंट, रायबरेली रोड इलाकों में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई तो ट्रांसगोमती इलाके में कई इलाकों में गरज-चमक के साथ धीमी तेज बारिश ने तर बतर किया। हालांकि, बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। यहां तक कि सड़कों पर भी पानी भर गया।
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तो न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 25 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजधानी समेत आसपस के इलाकों में बादलों की आवाजाही बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। तापमान सामान्य से कम दर्ज हो सकता है।