फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heatwave in UP: यूपी में पूरब से पश्चिम तक हीटवेव की चेतावनी, गर्म हवाओं संग लू चलने का अलर्ट जारी

Tue, 22 Apr 2025 03:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में मौसम का तापमान बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। 13 जिलों में उष्ण रात्रि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पूरब और पश्चिम दोनों संभागों में तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा है। दिन में तपन के साथ-साथ रातों में भी गर्माहट बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पूरब से पश्चिम तक, प्रदेश के 40 जिलों में गर्म हवाओं संग लू चलने और 13 जिलों में उष्ण रात्रि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, हमीरपुर, आगरा, बांदा,उरई जैसे 15 से ज्यादा जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले तीन से चारदिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़त का अनुमान है। वहीं झांसी व कुछ अन्य जिलों में तापमान के 45 डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है।

ये भी पढ़े-  UP Weather Alert: यूपी में लू का अलर्ट, 44.3 डिग्री के साथ प्रयागराज रहा सबसे गर्म, जानें अपने जिले का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  UP: अखिलेश यादव बोले- वक्फ संशोधन बिल के जरिये अपनी नाकामी छिपा रही केंद्र सरकार


यहां है उष्ण रात्रि के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर व आसपास के इलाकों में।

यहां है उष्ण-लहर (लु) चलने की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही , जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें