खाने से पहले और ट्वायलेट के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत बच्चों को बीमारियों से दूर रखती है। साबुन से हाथ धोना एक असरकारी और कम लागत का तरीका है।
जिससे डायरिया जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है और लाखों बच्चों की जान बचायी जा सकती है। बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष जूही सिंह ने ये बात वर्ल्ड हैंड वाशिंग डे पर लोहिया पार्क में आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान कही।
इस मौके पर पंचायती राज विभाग के निदेशक उदयवीर सिंह ने कहा कि हाथ धोने की आदत को अपना लें तो कई तरह की बीमारियों से बचकर अच्दे व स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस मौके पर गीत के माध्यम से हाथ धुलने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
स्कूली बच्चों ने इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता में भी भाग लिया। कार्यक्रम में परिवार कल्याण की संयुक्त निदेशक डॉ. स्वप्ना दास और अंशुमाली भार्मा भी मौजूद थीं।