फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी बात पर गहरे दोस्त को कुल्हाड़ी से काटकर ले ली जान

Fri, 16 Oct 2015 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव के अजगैन क्षेत्र में चोरी की रकम बांटवारे को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपने ही साथी की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। मृतक के पिता ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव मकूर के मजरा धाराखेड़ा निवासी लालजी (20) पुत्र चौधी की गांव में ही रहने वाले नरेश उर्फ भुल्लन, सुनील और संतू से गहरी दोस्ती थी। बुधवार रात तीनों लालजी को बुलाने उसके घर गए।

घर पर मौजूद भाई राजकिशोर ने उन्हें लालजी के दूसरे घर में होने की बात कही। इस पर वह तीनों दूसरे घर पर पहुंचे और लालजी को अपने साथ लेकर चले गए। रात लगभग एक बजे तक लालजी वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन


इस दौरान सड़क किनारे लालजी का शव मिला। पास की रक्तजंजित कुल्हाड़ी मिली। युवक का शव कुल्हाड़ी से कटा मिला। मृतक के पिता ने नरेश, सुनील और संतू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष श्रीनारायण त्रिपाठी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों ने लोहा चोरी किया था। लोहा बेचने के बाद मिले पैसे को लेकर उनमें विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते युवक की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें