फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर्मचारी छुट्टी पर, जांच की तारीख के लिए भटकते रहे दिल के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू की लारी कार्डियोलॉजी की ओपीडी में मंगलवार को घंटों इंतजार के बाद दिल के मरीज डॉक्टर को दिखा पाए। इसके बाद जब वे जांच काउंटर पर तारीख लेने के लिए पहुंचे तो पता चला कि कर्मचारी छुट्टी पर है। मरीज एक से दूसरे काउंटर पर भटकते रहे, लेकिन जांच के लिए तारीख नहीं मिल पाई। कई मरीजों ने आपत्ति भी जताई, पर सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


लॉरी की ओपीडी में रोजाना 300 से अधिक मरीज आते हैं। डॉक्टर मर्ज के आधार पर इनमें से 50-60 को टूडीईको व टीएमटी जांच लिखते हैं। इसके बाद मरीज काउंटर पर जाकर इन जांचों के लिए तारीख लेते हैं। मंगलवार को मरीज जांच के लिए तारीख लेने काउंटर पर पहुंचे तो वहां कर्मचारी गायब था। पूछताछ में पता चला कि वह छुट्टी पर है। अस्पताल प्रशासन ने दूसरे कर्मचारी को तैनात तक नहीं किया था। टूडीईको जांच के लिए तारीख लेने पहुंची उन्नाव की महेशा को मासूयी हाथ लगी। इसी तरह अशोक कुमार व अन्य मरीज भी परेशान भटकते रहे। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि काउंटर पर कर्मचारी न होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी। किसी दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें