ट्रक से अजगर को निकालते वन विभाग के कर्मचारी।
लखनऊ। जानकीपुरम में मंगलवार सुबह सीमेंट उतारकर जा रहे ट्रक के गियर बॉक्स में अजगर निकल आया। उसे देख चालक ट्रांसपोर्टनगर निवासी अंबिका प्रसाद शर्मा के हाथ-पैर फूल गए। वह इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास ट्रक से उतर गए। अजगर निकलने की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को निकाला जा सका। दरोगा अखिलेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक उन्नाव से सरिया लेकर जानकीपुरम आया था। अजगर को कुकरैल के जंगल में छोड़ दिया गया। (संवाद)
ट्रक से अजगर को निकालते वन विभाग के कर्मचारी।