फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TET: एक को हार्ट अटैक, पर आमरण्ा अनशन जारी

Mon, 16 Dec 2013 12:22 PM IST
सैफ हैदर नकवी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नियुक्ति की मांग को लेकर टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी है। एक अभ्यर्थी को दिल का दौरा पड़ चुका है, पर सरकार अब भी चुप।
विज्ञापन


सोमवार को पांच लोगों के दल ने शिक्षा मंत्री के आवास का घिराव किया और उनसे मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं।

इसके अलावा, पांच लोगों का एक दल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने उनके आवास पर जा रहा है। पुलिस ने इस मुलाकात का आश्वासन दिया है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं है।

हार्ट अटैक से जूझ रहे अभ्यर्थी की हालत स्थिर है। इसके अलावा तीन अन्य एडमिट हैं। अनशनकारियों का कहना है कि धरना स्थल पर पहुंचने वाला चिकित्सा दल केवल औपचारिकता पूरी कर रहा है।
विज्ञापन


आमरण अनशन पर डटे रहे
लक्ष्मण मेला मैदान में टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी अवनीश यादव के नेतृत्व में आमरण अनशन पर डटे हैं। परिषदीय विद्यालयों में उच्च न्यायालय के आदेशानुसार 72,825 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ दिनभर नारेबाजी की।

सुबह प्रदर्शन में शामिल लखनऊ के राहुल अग्रवाल अचेत हो कर गिर गए। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से उन्हें अस्पताल पहुंचाने को लेकर अनशनकारियों की नोकझोंक भी हुई।

इसके बाद अनशन पर बैठे परवेज आलम व अवनीश की हालत बिगड़ी। इन दोनों को भी अस्पताल पहुंचाया गया। काव्य शर्मा, सुरेंद्र यादव व राजेश यादव को भी चिकित्सीय जांच की जरूरत है।

अवनीश ने बताया कि अब तक एक चिकित्सा दल धरना स्थल पर आया जो मात्र औपचारिकता पूरी कर चला गया। धरना स्थल पर टीईटी अभ्यर्थियों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर उप्र शासन व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सदबुद्धि के लिए प्रार्थना की।

अभ्यर्थी मिले शिक्षा मंत्री से
टीईटी अभ्यर्थियों का एक दल शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी से उनके आवास पर मिला। अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा मंत्री से मुलाकात में कोई ठोस आश्वासन न मिलने से उन लोगों ने राज्यभवन जाकर राजपाल बी एल जोशी से मुलाकात करने का प्रयास किया, लेकिन यहां उन्हें सोमवार सुबह 10 बजे मिलने का समय दिया गया है।

सरकारी रवैये का शिक्षा मित्र नाराज
राज्य सरकार के रवैये पर शिक्षा मित्रों ने नाराजगी जताई है। कहा है कि आज तक उनके मानदेय वृद्धि और समायोजन के संबंध में कोई भी सार्थक पहल नहीं की गई। शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी की अनिवार्यता राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने की है। इसलिए इसमें छूट देने का अधिकार भी उसके पास है।
विज्ञापन


पंजाब सरकार शिक्षा मित्रों को टीईटी से छूट देना चाहती है और उसने इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश में इस दिशा में अभी तक पहल नहीं की गई है। अखिल भारतीय अस्थाई अध्यापक संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता कौशल कुमार सिंह ने कहा है कि इसी तरह मानदेय के संबंध में भी हीलाहवाली की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें