लखनऊ। कैसरबाग स्थित जनपद न्यायालय के आसपास वकीलों के अवैध कब्जों को हटाने के मामले में हाईकोर्ट में आठ जून को सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजीव भारती की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।
हाईकोर्ट ने अनुराधा सिंह व दो अन्य लोगों की याचिका पर इन कब्जों को सख्ती से हटाने का आदेश दिया था। नगर निगम की ओर से दाखिल रिपोर्ट के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में करीब 72 अतिक्रमण थे। इनमें अधिकांश अधिवक्ताओं के चैंबर और कुछ दुकानों का अवैध निर्माण भी था। 17 जून को चकबस्त चौराहे पर 14 अतिक्रमण हटाए गए। बाकी अतिक्रमणों को मौके पर मौजूद वकीलों के अवरोध के कारण नहीं हटाया जा सका।