फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनसीएलएटी में अंसल मामले की सुनवाई फिर टली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की ओर से फरवरी में अंसल को दिवालिया घोषित किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) बुधवार को फिर सुनवाई लगी थी, मगर केस का नंबर ही नहीं आया। इससे केस को लेकर बहस नहीं हो सकी। अब सुनवाई की अगली तारीख 23 जुलाई लगी है।
विज्ञापन

आवंटी व निवेशक गगन टंडन ने बताया कि बीती एक जुलाई को भी केस लगा था, मगर उस दिन दूसरे केसों के चलते नंबर नहीं आया था। इसके बाद 16 जुलाई की तारीख कोर्ट ने प्राथमिकता के आधार पर लंच से पहले लगाने को कहा था। ऐसा हुआ भी, मगर जो केस आगे लगे थे, उन पर ही कई घंटे बहस चली। इससे अंसल मामले का नंबर ही नहीं आ पाया।
गगन का कहना है कि कोर्ट ने इस बार भी प्राथमिकता पर केस लगाने को कहा है और 23 जुलाई की तारीख भी तय कर दी है। ऐसे में यह नहीं का जा सकता है कि मामला लटक रहा है। उम्मीद है कि फैसला अंसल के आवंटियों के पक्ष में ही आएगा। जब तक फैसला नहीं आएगा तब तक स्थगन आदेश प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें