फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 देशों से आए यात्रियों के 28 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के निर्देश जारी, इन पर विशेष निगरानी

Thu, 12 Mar 2020 09:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया की यात्रा से लौटे नागरिकों पर स्वास्थ्य विभाग विशेष निगरानी रख रहा है। विभाग ने इन देशों से लौटे नागरिकों और प्रदेश में रह रहे विदेशी मेहमानों से राज्य हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर फोन करके सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन


खासतौर से 22 फरवरी के बाद लौटे लोगों से कहा गया है कि वे हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें या फिर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करें। इससे वह स्वयं, अपने परिवार और समाज को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने में मदद कर सकेंगे।

संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार इससे पहले चीन, हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड, जापान, मलेशिया, इंडोनेशिया और वियतनाम सहित 12 देशों से आने वाले यात्रियों को भी लौटने के बाद एहतियातन 28 दिनों तक घर पर ही आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार तक नौ कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। बीते 48 घंटे से एक भी पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

बुधवार तक कुल 554 नमूने जांच के लिए विभिन्न लैब में भेजे गए

बुधवार तक कुल 554 नमूने जांच के लिए विभिन्न लैब में भेजे गए। इनमें से 469 निगेटिव आए हैं और 77 की रिपोर्ट आनी बाकी है। इनमें से 73 नमूने बीते 48 घंटे में जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 1961 लोग 28 दिन तक घर पर आइसोलेशन का समय पूरा कर चुके हैं।

वहीं प्रदेश के दो एयरपोर्ट पर 15903 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से 2423 यात्री बीते दो दिनों में आए हैं। डब्ल्यूएचओ और रैपिड रिस्पांस टीम ने कुल 3253 यात्रियों की स्क्रीनिंग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें