फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य राज्यमंत्री के बेटे को भी हुआ डेंगू, 104 हुई मरने वालों की संख्या

Fri, 23 Sep 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ में डेंगू का कहर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डेंगू ने प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. एसपी यादव के बेटे राकेश (32)और मेट्रो के पीआरओ अमित श्रीवास्तव (37)को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहीं दूसरी ओर डेंगू से पांच और ने दम तोड़ दिया। वहीं बुखार से भी तीन लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


एक तरफ अस्पतालों में जगह नहीं हैं, प्लेटलेट्स के लिए मारामारी मची है। दूसरी ओर लगातार बढ़ती मौतों की संख्या से राजधानी में दहशत का माहौल है। डेंगू से होने वाली मौतों का आंकड़ा 104 पहुंच गया है। जबकि इससे पीड़ित मरीजों की संख्या 1329 हो गई है। 

सूत्रों का कहना है कि मंत्री के बेटे राकेश कुमार की सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार को डेंगू की एनएस-वन जांच हुई और रिपोर्ट पॉजीटिव आई और प्लेट्लेट्स काउंट 71 हजार है। इसके बाद राकेश को सिविल अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


अस्पताल के एमएस डॉ. आशुतोष दुबे का कहना है कि  स्वास्थ्य मंत्री के बेटे सामान्य बुखार की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया है। वह पूरी तरह स्वस्थ्य हैं और कोई दिक्कत नहीं है। 
विज्ञापन

24 घंटे में पांच मौतों से दहशत

डेमो प‌िक
डेंगू ने फैजुल्लागंज में 24 घंटे के भीतर पांच मरीजों की जान ले ली। फैजुल्लागंज के सेक्टर वार्डन प्रकाश सोनकर का कहना है कि इलाके में डेंगू और बुखार के कहर से अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। 

इसके बाद भी नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। फैजुल्लागंज के हनुमंतपुरम निवासी रेखा (43), फैजुल्लागंज पुरवा के सुमित जायसवाल (47), अजीज अहमद (39), शंकरा देवी (61), अजय (45) की डेंगू की चपेट में आने के बाद रविवार देर रात तो कुछ मरीजों की बृहस्पवितार को सुबह मौत हो गई। 

फैजुल्लागंज के सेक्टर वार्डन प्रकाश सोनकर का कहना है कि इलाके में डेंगू और बुखार के कहर से अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बृहस्पतिवार को 64 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। 

सिविल में 28, बलरामपुर में 19 और लोहिया में 17 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई। 64 नए मरीजों के साथ कार्ड टेस्ट में अब तक 1329 मरीजों में कार्ड टेस्ट से डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को 24 नए मरीजों में एलाइजा से डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 331 हो गया है। 

गोसाईगंज में बुखार से पीड़ित तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। गोसाईगंज के राम नारायण रावत और रामशंकर सिंह को तेज बुखार की शिकायत के बाद सीएचसी में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर दोनों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। इसी तरह बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में बदलू (63) की बुखार से मौत हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें