फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं फेल : अखिलेश यादव

Thu, 08 Apr 2021 12:05 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर दिन लोग दम तोड़ रहे हैं। इसके बाद भी मुख्यमंत्री का ध्यान कोरोना नियंत्रण पर नहीं है। वे भाजपा के स्टार प्रचारक बनकर विभिन्न राज्यों में घूम रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से फेल बताते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना जांच के लिए लोग परेशान हैं। जिनकी जांच भी हो रही है उन्हें रिपोर्ट के लिए 2 से 3 दिन इंतजार करना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों की जांच रिपोर्ट समय से नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर फरवरी से ही दिखने लगा था, लेकिन सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हालत यह है कि अस्पतालों में न बेड का इंतजाम किया गया और न ही पर्याप्त मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था। समाजवादी सरकार में शुरू की गई स्वास्थ्य सेवाओं को भी बदहाल कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों के ठहरने, खाने की व्यवस्था और अन्य संसाधनों पर भी सवाल उठाए। कहा, सरकार ने डॉक्टरों के ठहरने की व्यवस्था नहीं की है। कई डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें मास्क तक नहीं मिल रहे हैं। यह सरकार की लापरवाही है। डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों को पर्याप्त संसाधन मिलने चाहिए ताकि वे अपनी सुरक्षा करते हुए मरीजों की जान बचाने के लिए डटे रहें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें