फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छह अस्पतालों पर मारा छापा, नोटिस

विज्ञापन
माल के अस्पतालों में छापा।
विज्ञापन
माल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को अवैध तरीके से चल रही क्लीनिक व अस्पतालों पर छापा मारा। इससे वहां हड़कंप मच गया। कई क्लीनिक संचालक छापे की सूचना मिलने पर क्लीनिक बंद कर भाग गए। वहीं, एक मेडिकल स्टोर संचालक अपने यहां डॉक्टर बिठाकर ओपीडी चलाता था। टीम ने नोटिस जारी कर रिकार्ड तलब किया है।
विज्ञापन

माल सीएचसी के डॉ. उमेश चंद्रा ने टीम के साथ इलाके के चार अस्पताल, क्लीनिक व एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। टीम ने माल इटौंजा मार्ग स्थित मां हॉस्पिटल, गुड लाइफ पॉली क्लीनिक, माल भरावन मार्ग पर लक्ष्य हॉस्पिटल व माल मलिहाबाद मार्ग पर आयुष हॉस्पिटल पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान वहां मरीज भर्ती मिले। डॉक्टर भी मौजूद थे।
टीम ने अस्पतालों संचालकों से पंजीकरण मांगा, मगर वह नहीं दिखा पाए। टीम ने चारों अस्पतालों को नोटिस थमाया है और नौ सितंबर को संबंधित दस्तावेज के साथ तलब किया है। इसके बाद टीम क्षेत्र के उस मेडिकल स्टोर पर पहुंची, जिस पर ओपीडी चलाने का आरोप था। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस मिला, मगर वहां कोई डॉक्टर नहीं था। हैनीमैन होम्योपैथिक क्लीनिक पर ताला लटका मिला। सीएचसी प्रभारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि सभी से अस्पताल व क्लीनिक से जुड़ा दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज न मिलने पर उनका संचालन बंद कराया जाएगा।

माल के अस्पतालों में छापा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें