फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लिया फैसला, हर जिले में दो सीएचसी बनेगी डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल

Tue, 27 Apr 2021 08:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ग्रामीण इलाके में कोरोन मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखते हुए अब हर जिले में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण इलाके में कोरोन मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए अब हर जिले में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है।

विज्ञापन


कोरोनावायरस का असर अभी तक महानगरों में दिख रहा था लेकिन पंचायत चुनाव के बाद ग्रामीण इलाके में इसका प्रसार तेजी से हुआ है। विभिन्न जिलों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिन जिलों में पंचायत चुनाव हो चुके हैं वहां करीब 8 फ़ीसदी अधिक मरीज पाए जा रहे हैं। इसी तरह जिन जिलों में अभी तक मृत्यु दर बेहद कम थी वहां भी चुनाव के बाद करीब 10 फ़ीसदी की दर से मृत्यु दर में बढ़ोतरी होने लगी है।

ऐसे में ग्रामीण इलाके के हालात भी बेहद खराब हो रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब सभी जिलों में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाने का फैसला लिया है। हर अस्पताल में 50- 50 बैड तैयार किए जाएंगे। इन अस्पतालों में एल वन श्रेणी की सुविधाएं होंगी। इस दौरान किसी मरीज की स्थिति गंभीर होती है तो उसे एल 2 श्रेणी में रेफर कर दिया जाएगा। महानिदेशक डॉ डीएस नेगी ने इस संबंध में सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है।दोनों अस्पतालों को तैयार करने के लिए सप्ताह भर का समय दिया गया है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से दूर वाली सीएससी बनेगी कोविड हॉस्पिटल
महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ डीएस नेगी ने बताया कि सभी सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि जिला मुख्यालय से दूर वाली सीएससी को चुना जाए। जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबसे दूर होगी उसे डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाने का फायदा यह होगा कि संबंधित इलाके के मरीजों को वहां भर्ती किया जा सकेगा। मरीजों के उपचार के लिए संबंधित सीएससी के स्टाफ के साथ ही आसपास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर और कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा। इसके लिए सीएमओ विस्तृत रोस्टर तैयार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें