फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीमारी की वजह तलाशने में नाकाम स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
गांव में जांच करने पहुंची टीम।
विज्ञापन
मलिहाबाद। खंडसरा गांव में चार दिन के भीतर एक ही परिवार के तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग अब तक बीमारी की वजह नहीं तलाश सका है। शुक्रवार सुबह सीएमओ और स्वास्थ्य भवन की सर्विलांस टीम खंडसरा गांव पहुंची। टीम ने मृतक बच्चों की मां अंजलि, पिता आशीष समेत 30 ग्रामीणों के ब्लड सैंपल लिए।
विज्ञापन

सभी की डेंगू और मलेरिया की जांच की गई, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. धनंजय कुशवाहा ने बताया कि गांव में घर-घर स्वास्थ्य टीम लगाई गई है। सहायक मलेरिया अधिकारी बीके गौतम की टीम ने भी जांच की। मृतक बच्चों के माता-पिता के डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के नमूने लिए गए थे। वहीं, मृतक लक्ष्मी की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
पानी की होगी जांच
बच्चों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर प्रशासन ने गांव में एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम अपराजिता आर्यन ने गांव पहुंचकर पूरे क्षेत्र में फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के लिए कहा। उन्होंने ओवरहेड टैंक से गांव में आपूर्ति होने वाली पानी की जांच कराने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में ही रुककर निगरानी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में भी नहीं खुला मौत का राज
तीनों बच्चों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने मृतक तीसरी बच्ची लक्ष्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार को फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने पोस्टमार्टम किया, लेकिन मौत की वजह सामने नहीं आ सकी। इसके बाद विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
पहले हल्का बुखार आया, फिर बिगड़ती गई हालत
खंडसरा गांव निवासी आशीष कुमार के तीनों बच्चों की चार दिन के भीतर मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, बच्चों को पहले हल्का बुखार आया था। हालत बिगड़ने पर नाक और मुंह से खून निकलने लगा था। आशीष ने बताया कि सबसे पहले छोटे बेटे दिव्यांश (3) की नौ नवंबर को दोपहर करीब ढाई बजे खेलते समय तबीयत बिगड़ गई थी। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में मौत हो गई थी। अगले दिन 10 नवंबर को बेटे कार्तिक (7) की भी इसी तरह तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
10 नवंबर की रात में बड़ी बेटी लक्ष्मी (10) की भी हालत बिगड़ गई। उसे हल्का बुखार और पेट में दर्द हुआ था। परिजन उसे दुबग्गा स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां बृहस्पतिवार सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्तिक कक्षा एक और लक्ष्मी कक्षा तीन में पढ़ती थी।
पीड़ित परिवार से मिले सांसद और नेता
तीन बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार को सपा सांसद आरके चौधरी, सपा नेत्री राजबाला रावत और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास किशोर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

गांव में जांच करने पहुंची टीम।

गांव में जांच करने पहुंची टीम।

गांव में जांच करने पहुंची टीम।

गांव में जांच करने पहुंची टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें