नवयुग कन्या महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को
महाविद्यालय में एनएसएस और रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में स्वास्थ्य
परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि
एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. डॉ. आरके शर्मा ने किया। शिविर में छात्राओं की
जांच के साथ ही उनको मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।
विशिष्ट अतिथि एनएसएस
की समन्वयक सुषमा मिश्रा ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति महत्वपूर्ण
जानकारियां दीं। मुख्य अतिथि प्रो. शर्मा ने पावर प्वॉइंट प्रेजेंटेशन के
माध्यम से छात्राओं को अंगदान संबंधित जानकारी दी।
इन लोगों को परिवार
नियोजन, एड्स, एनीमिया आदि समस्याओं के प्रति भी जागरूक किया गया।
प्राचार्या डॉ. नीरजा गुप्ता ने बताया कि वह 1983 में ही नेत्रदान के लिए
पंजीकरण करा चुकी हैं।
स्वर्ण जयंती महोत्सव केअंतर्गत महाविद्यालय का
पहला दीक्षांत समारोह मंगलवार को रविंद्रालय में आयोजित होगा।