पायनियर मांटेसरी स्कूल का 50वां वार्षिकोत्सव सोमवार को चारबाग स्थित
नार्दर्न रेलवे स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर स्कूल की
समस्त शाखाओं के मध्य अंतर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें
विजेता छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार सहित 40 बच्चों को सांत्वना
पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
समारोह में
मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थ घोष रीजनल सेक्रेटरी, राष्ट्रीय ललित कला
एकेडमी उपस्थित रहे।
पायनियर मांटेसरी स्कूल की समस्त 18 शाखाओं के मध्य
स्वर्णिम तूलिकोत्सव अंतर स्कूल कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कला
प्रतियोगिता का विषय ‘शिक्षा में पायनियर का योगदान’, ‘मेट्रो मेरे शहर
में’ व ‘पर्यटन के क्षेत्र में लखनऊ’ पर सुंदर चित्र बनाकर अपनी अदभुत
प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम पुरस्कार 2100/-
का खुशी सिंह एल्डिको शाखा को, द्वितीय पुरस्कार 1500/- सी 4228
राजाजीपुरम से चित्रांशी चंद्रा को तथा तृतीय पुरस्कार 1100/- सत्य प्रेमी
नगर बाराबंकी शाखा से आयुशी पटेल के साथ 40 सांत्वना पुरस्कार टी शर्ट एवं
प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।