राजधानी लखनऊ में जवाहर भवन परिसर स्थित न्यू हेल्थ एटीएम और महिला कॉमन हॉल के बाहर कूड़े और मलबे के ढेर से कर्मचारी परेशान है। रास्ते में खड़ी गाड़ियों से आवागमन में भी काफी परेशानी हो रही है। जवाहर भवन इंडिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने व्यवस्थाधिकारी और लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की।
जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष मीना सिंह ने कहा कि जवाहर भवन और इंदिरा भवन स्थित विभागों के तमाम कर्मचारियों के स्वास्थ परीक्षण के लिए परिसर में हेल्थ एटीएम लगाया गया है। वहीं पास ही महिला कॉमन हॉल भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कॉमन हॉल के गेट और हेल्थ एटीएम के पास ही कूड़ा और मलबे का ढेर लगा हुआ है।
ये भी पढ़े- Lucknow News: नृत्य-गायन, वाद्य, अभिनय, निर्देशन व फोटोग्राफी के गुर सीखेंगे विद्यार्थी
ये भी पढ़े- Lucknow News: एलडीए के प्लॉट बेचने का एक और आरोपी गिरफ्तार
गंदगी की वजह से स्वास्थ परीक्षण के लिए आने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा महिलाएं भी कॉमन हॉल में नहीं बैठ पा रही है। वहीं एटीएम जाने वाले रास्ते में गाड़ियोें को लोग पार्क कर चले जाते हैं। इससे आवागमन में भी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और व्यवस्थाधिकारी को पत्र भेजकर गंदगी और गाड़ियों को हटवाने की मांग की।